#सीतापुर: संस्कृत संवादों से गूंजा पिसावां, ‘दूतवाक्यम्’ ने मोहा मन.

पिसावां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। जय देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को संस्कृत नाटक ‘दूतवाक्यम्’ का भव्य मंचन हुआ। कलाकारों के सधे अभिनय और ओजस्वी संस्कृत संवादों ने महाभारत के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कार भारती के महामंत्री मोहित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति और ज्ञान की आत्मा है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

आचार्य इंदिवर शास्त्री द्वारा लिखित और विनय शुक्ला के निर्देशन में तैयार इस नाटक को माँ विंध्यवासिनी सामाजिक उद्धार कला संगम, लखनऊ के कलाकारों ने प्रस्तुत किया। कलाकारों की भाव-भंगिमा और प्रभावशाली संवाद अदायगी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन पर उपस्थित लोगों ने खड़े होकर कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान विद्यालय परिवार सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ